मीडिया कर्मियों पर असामाजिक तत्वो द्वारा किया जा रहा दुर्व्यवहारः अनंत
रांची: वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया
के राँची जिला का बैठक अशोक नगर इस्तीत कार्यलय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ललन कुमार साहू जी ने की। बैठक में मुख्यरूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अनंत तिवारी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश मंत्री संजय चक्रवर्ती, रामशंकर जी, महामंत्री एच ई सी कर्मचारी संघ वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के संगठन मंत्री विश्वनाथ भरत, मंत्री अजय पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित वे । भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार ने पत्रकारों के हित ने संगठन को काम करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि छोटे बड़े मीडिया कर्मियों के समस्याओ से रूबरू होने की हिदायत दी और उनके हित के लिये संगठन को कार्य करने का निर्देश दिया। वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अनंत तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया कर्मियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा दुव्यवहार किसी से छिपी नहीं है।
समाज में अराजक तत्व सीधे मीडिया कर्मियों पर हमले कर रहे है। इस लिये आवश्यक है कि, मीडिया कर्मी संगठित होकर एक दूसरे को सहयोग करे। श्री तिवारी ने राज्य भर के पत्रकारों को एक प्लेटफार्म पर आकर संघर्ष करने का आह्वान किया। वर्किंग जनर्लिस्ट ऑफ इंडिया के राँची जिला अध्यक्ष ललन साहू ने कहा है
कि जल्द संगठन का जिला में विस्तार किया जायेगा। साथ ही शोषित व वंचित पत्रकारों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर कार्य किया जायेगा। उक्त बैठक में रजेश कुमार, राकेश जयसवाल, मोहन कुमार, शक्ति शर्मा, उञ्चल चनराज, सौमा कच्छप, दीपक लिंडा, आशीष कुमार, आदि दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।






